Spread the love

रिपोर्ट-अमित कुमार के साथ विनीत कुमार/ परिपाटी न्यूज़ मीडिया कांठ

कांठ, मुरादाबाद(परिपाटी न्यूज़)। राष्ट्रीय हिंदू एकता संघ की तरफ से एक बड़ी हिंदू सभा आयोजन किया गया तथा हिंदू सभा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद प्रकाश योगी जी का फूल माल पहनाकर हिंदू सुबह सभा संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया जिसमें हिंदू समाज के लोगों को एकजुट करने का प्रयास किया गया भूड मंदिर से रैली निकाल कर कांठ के पट्टी मौढा से होते हुए दयानंद इंटर कॉलेज पर समापन हुआ राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद प्रकाश जोगी, तथा उपाध्यक्ष निर्मल करोड़िया तथा राष्ट्रीय गौ रक्षा दल

अध्यक्ष प्रिंस शर्मा भगवान राम दरबार में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया जिसमें सभी हिंदू भाइयों से अपील की गई की आने वाली 22 तारीख को सभी अपने घरों में दिए जलाएं तथा अपने घरों में भजन करें अपने मोहल्ले के आसपास मंदिरों में जाकर भजन करें मंदिरों को सुंदर-सुंदर तरीके से सजाये तथा हिंदूओ को आगे बढ़ने पर जोर दिया गया तथा भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का आहान किया गया राष्ट्रीय गौ रक्षा दल के अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने

मीडिया से वार्ता करते हुए बताया कि 22 जनवरी को श्री राम जन्मभूमि पर प्राण के उपलक्ष में यह हिंदू सभा का आयोजन किया गया है जिसमें अपील की गई है की 22 जनवरी 2024 को सभी अपने-अपने घरों में दिए जलाएं दान करें गरीबों की मदद करें मंदिरों में भंडारे करें तथा रात्रि के समय पटाखे फोड़ और भजन करें। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय हिंदू एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद प्रकाश जोगी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्मल करोड़िया, परिचारक प्रदेश अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव, राष्ट्रीय प्रचारक केदार सिंह, सर्वदरणीय गौ रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित प्रिंस शर्मा जी ,शोभित सैनी, कृष्ण सैनी, , आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *