Spread the love

रिपोर्ट-अमित कुमार/परिपाटी न्यूज़ मीडिया कांठ

कांठ, मुरादाबाद (परिपाटी न्यूज़)। बढ़ती हुई कड़कड़ाती ठंड ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है जब 4 से 5 डिग्री तापमान चल रहा हो और सूर्य देव ने आसमान से काफी दिनों से झांका तक ना हो तो सभी अंदाजा लगा सकते हैं कि शीत लहर और कोहरे आदि से गरीब और असहायों की क्या हालत होगी? सामाजिक संगठन जहां एक ओर कंबल वितरण करने में जुटे हैं तो पुलिस भी सोशल पुलिसिंग के सहारे गरीब और असहायों की मदद को हाथ बढ़ा रही है।

कस्बा इंचार्ज यशवीर सिंह ने आज गरीब और जरूरतमंद महिला को गर्म लोई और आर्थिक सहायता करते हुए उसकी मदद की। उन्होंने कहा कि इंसानियत से बड़ी कोई चीज नहीं होती इंसानियत का काम है।

एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति की सहायता करना वैसे भी दरिद्र नारायण की सेवा सबसे बड़ी सेवा बताई गई है। इससे पूर्व उप निरीक्षक मदन पाल सिंह राणा ने नगर की एक वृद्ध और जरूरतमंद महिला को गर्म लिहाफ देकर मदद की गई थी। कांठ जरूरतमंद महिला को गर्म लोई और आर्थिक मदद करते कस्बा इंचार्ज यशवीर सिंह दूसरी ओर, एक दूसरी जरूरतमंद महिला को गर्म लोई और आर्थिक मदद करते एस आई मदन पाल सिंह राणा

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *