Spread the love

संवाददाता बिक्रमजीत सिंह

(परिपाटी न्यूज)उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में आज गुरुवार सुबह भूकंप के दो झटके महसूस किये गये, हालाँकि भूकंप की तीब्रता दोनों बार कम होने से जनपद में किसी भी प्रकार के हानि की कोई सूचना नहीं है !जिला आपदा परिचालन केंद्र उत्तरकाशी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय में भूकंप का पहला झटका गुरुवार सुबह आठ बजकर तीस मिनट पर महसूस किया गया जिसकी तीब्रता रिक्टर स्केल पर 2. 8 मापी गई

!तथा केंद्र तहसील डुंडा के स्थान कनवा तोक मध्य बताया गया !जबकी भूकंप का दूसरा झटका एक घंटे के अंतराल में पुनः नौ बजकर बत्तीस मिनट पर महसूस किया गया, जिसकी तीब्रता रिक्टर स्केल पर 2. 7 मापी गई, तथा केंद्र भटवाड़ी तहसील के ग्राम उत्तरों के आसपास बताया गया है !भूकंप के झटकों से जनपद के किसी भी क्षेत्र से नुकसान की कोई सूचना नहीं है !

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *