Spread the love

रिपोर्ट- रक्षक राजपूत/परिपाटी न्यूज़ मीडिया बिजनौर

बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) । एक तो यह सर्दी का मौसम और इस कड़ाके की सर्दी में अगर गरमा गरम चाय मिल जाए तो मन को बड़ी शांति मिलती है। इस सर्दी के मौसम को देखते हुए अंकित वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष अंकिता अग्रवाल ने मकर संक्रांति के पर्व पर बिजनौर के शक्ति चौराहे पर निशुल्क चाय का कैंप लगाया।

इस कैंप में सभी मजदूर वर्ग के लोग, शक्ति चौक से गुजरने वाले राहगीर एवं आसपास के दुकानदारों को चाय पिलाई गई। इस चाय सेवा को एडबल्यूएफ की अध्यक्षा के साथ-साथ वैभव गर्ग, अंकित शर्मा , नियति अग्रवाल और शिवम त्यागी ने सफल बनाने में पूर्ण सहयोग दिया।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *