Spread the love

रिपोर्ट – रक्षक राजपूत/परिपाटी न्यूज़ मीडिया बिजनौर

मंडावर (परिपाटी न्यूज)। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गुलदार के शावक की मौत। सुचना पर पहुंची वन विभाग की टीम उसे अपने अग्रिम कार्यवाही के लिए मृत गुलदार को साथ ले गयी।

सोमवार रात मंडावर से बादशाहपुर मार्ग पर ग्राम किशनबास के पास सड़क पर आते जाते राहगीरों ने गुलदार मृत अवस्था में पड़ा देखा। किसी वाहन की चपेट में उसकी मौत का अनुमान लगाया जा रहा है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को तुरंत सूचना दी। सूचना पर टीम के साथ पहुंचे वन विभाग के क्षेत्राधिकारी महेश गौतम ने पुष्टि की, कि वह गुलदार के शावक का शव है जो लगभग छह माह का होने का अनुमान है। वन विभाग की टीम शव को पोस्टमार्टम के लिए अपने साथ ले गई है।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *