Spread the love

रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया नूरपुर

राजा का ताजपुर , बिजनौर(परिपाटी न्यूज़)।अयोध्या से आये पूजित अक्षत का भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौहल्ला सैनी धर्मशाला पर घर घर जाकर पूजित अक्षत वितरण किया प्राण प्रतिष्ठा के दिन मंदिरों व अपने घरों को दीयो से सजाने का आह्वान किया।


सोमवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चे के जिला मंत्री सुरेश सैनी कुंवरपाल सैनी विपिन सैनी विजय सैनी विरेन्द्र सैनी भगवानदास सैनी हरपाल सिंह सैनी दयाराम सैनी कृपाल सैनी चेतराम सैनी सुधीर कुमार आदि ने टोली बनाकर जय श्रीराम के घोष के साथ मौहल्ला सैनी धर्मशाला में घर घर जाकर सभी राम भक्तों को अयोध्या से आये पूजित अक्षत का वितरण किये। सभी से प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन मंदिरों व अपने घरों पर दीये जलाकर दीपावली जैसा उत्सव मनाने का आह्वान किया।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *