Spread the love

रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल

नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) । सोने की दुकान के ताले तोड़कर हजारों रुपए की चांदी व सोने के आभूषण चोर चोरी कर ले गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकेंद्र सिंह पुत्र कृपाल सिंह निवासी फतियाबाद की कस्बे के फतियाबाद रोड़ पर पूजा ज्वैलर्स के नाम से ज्वैलरी की दुकान है। दुकान स्वामी का कहना है कि दिनांक 7 जनवरी की शाम 6 बजे वह अपनी दुकान बंद करके गया था। सोमवार की सुबह 8 जनवरी को आकर देखा तो दुकान के ताले कटे हुए। तथा दुकान की

तिजोरी से लगभग 1किलो चांदी के आभूषण तथा 4 से 5 ग्राम सोने के आभूषण चुरा ले गए।‌ चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। वहीं चोरों ने मोबाईल की दुकान के ताले तोड़कर लगभग 70 हजार रुपए की कीमत के मोबाइल और लगभग पांच हजार रुपए नगदी चूरी हो गई। चोरी की सूचना मिलते ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी तस्लीम अहमद ने अपने व्यापारी साथीयों के साथ दोनों दुकान में हुए नुकसान की जानकारी ली। लगातार बढ़ती चोरियों की घटनाओं से व्यापारियों ने रोष प्रकट करते हुए अति शीघ्र चोरी की घटनाओं के सिलसिले का खुलासा करने की मांग की है।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद