Spread the love

रिपोर्ट- अजमल अंसारी/परिपाटी मीडिया ग्रुप चांदपुर

चांदपुर(परिपाटी न्यूज़)। जनपद बिजनौर के चांदपुर में बस और ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत भीषण सड़क हादसे में 16 लोग घायल हो गए घायलों को सीएचसी स्याऊ लाया गया तथा छ लोगो को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। प्राप्त समाचार अनुसार जनपद बिजनौर के चांदपुर से धनोरा रोड पर दरबाड़ा के पास रिलायंस पेट्रोल पंप के पास बस और ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत में 16 लोग घायल हो गए य हादसा चांदपुर से निकाल कर रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने हुआ शीशपाल सिंह ने बताया कि एक्सीडेंट रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने हुआ रोडवेज ने पीछे से ट्रैक्टर ट्राली को जोरदार टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर ट्राली का नियंत्रण खो गया।

और ट्रैक्टर ट्राली पलट गई जिससे 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । ट्रैक्टर ट्राली में सभी लोग ग्राम चमरोला से गोले ढूंढ कर (पशु का चारा) लेकर घर जा रहे थे। ट्रैक्टर ट्राली में 25 महिला वे पुरुष सवार थे सभी ग्रामीण बोहरा

गांव के निवासी थे प्रियांशु पुत्र ओमकार, रामवती पत्नी राजवीर, ओमवती पत्नी ओमकार, रिंकी पत्नी सोविंद्र ,सावित्री पत्नी अंतराम ,पूजा पत्नी पूरव सिंह,उर्मिला पत्नी गंभीर, शीला पत्नी प्रकाश सिंह, सुमन पत्नी शेर सिंह ,पूनम पत्नी हरेंद्र, आदि को सीएचसी स्याऊ में भर्ती कराया तथा गोमती पत्नी बाल किशन सिंह, कंचन पुत्री राकेश, पूनम पत्नी गोपाल सिंह, कविता पत्नी अनिल,सविता आदि गंभीर रूप से घायल हुए इनको हायर सेंटर रेफर किया गया।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *