रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल
नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) क्षेत्र के ग्राम हसूपुरा में श्री राम मंदिर अयोध्या से आए पूजित अक्षत वितरण कार्यक्रम किया गया। ग्राम हसूपुरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्रीय सके कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा जय श्री राम जय जय राम के नारों के साथ अयोध्या धाम से आए पूजित अक्षत गांव में भ्रमण कर सभी ग्राम वासियों के परिवार में पूजित अक्षत

पहुंचाए गए और अयोध्या धाम पहुंच कर प्रभु श्री राम के दर्शन करने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने अयोध्या के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए प्रभु श्री राम के आदर्श पर चलने का सभी से अनुरोध किया। कार्यक्रम में उपस्थित डीसीएफ के चेयरमैन पुष्पेंद्र सिंह शेखावत, ताजपुर से खंड कार्यवाह जितेंद्र चौहान,सरदार गुरमीत सिंह, सरदार हरवेंदर सिंह जोहरी,गजेंद्र सिंह सहित कई ग्रामवासी भी उपस्थित रहे।