Spread the love

रिपोर्ट-रक्षक राजपूत/परिपाटी न्यूज़ मीडिया मंडावर

मंडावर(परिपाटी न्यूज)। क्षेत्र में प्रशासन की इतनी सख्ती के बाद भी चोरों के हौसले बुलंद हैं। एक तो किसान पहले से ही गन्ने की कम पैदावार और छुट्टा पशुओं के आतंक से परेशान है, ऊपर से ट्यूब वालों पर हो रही चोरी चिंता का विषय है। बीती रात क्षेत्र के ग्राम देवीदासवाला में पांच ट्यूब वालों की दीवार में कुंभाल काटकर चोरी को अंजाम दिया गया। इनमें से ज्यादातर ट्यूबवेल बालावाली रोड पर स्थित है जहां पूरी रात वाहनों की आवाजाही रहती है।

पीड़ित किसान सुनील कुमार, धर्मपाल सिंह, निखलेश राजपूत, गेंदा सिंह आदि जब सुबह खेत पर पहुंचे तो वह देखकर हक्का-बक्का रह गए। पीड़ित किसानों ने तुरंत डायल 112 को फोन किया और अपनी आपबीती बताई। थाने में तहरीर देते हुए उन्होंने बताया कि उनके ट्यूबवेल में कुंबल काटकर स्टार्टर और ऑपरेटर की चोरी कर ली गई है। थानाध्यक्ष ने मामले का संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *