
रिपोर्ट मुनेश चन्द शर्मा परिपाटी न्यूज मीडिया
चांदपुर।चांदपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज) बिजनौर के तहसील चांदपुर के ग्राम केलनपुर के लोकप्रिय इंटर कॉलेज केलनपुर में स्वच्छता एवं श्रमदान दिवस के रूप में विशेष शिविर का प्रथम दिन किया गया आयोजन ।लोकप्रिय इंटर कॉलेज केलनपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के विशेष शिविर का आयोजन ग्राम केलनपुर मे शिविर स्थल पर लोकप्रिय इंटर कॉलेज केलनपुर में किया गया। प्रधानाचार्य हरवीर सिंह तोमर ने दोनों इकाइयों के स्वयंसेवक व सेविकाओं का आव्हान किया कि वह अपने शिविर में पूरे मन से अनुशासित रहकर कार्य करेंगे तथा स्वच्छता के संबंध में सभी शिवरार्थियों को विस्तृत जानकारी उन्होंने दी। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान राजीव कुमार ने भी स्वयंसेवक एवं सेविकाओं को स्वच्छता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।शिविर में प्रथम इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रशांत तोमर एवं द्वितीय इकाई के कार्यक्रम अधिकारी सत्यवीर सिंह के संचालन में अपने शिविर स्थल की साफ सफाई की एवं गांव में भी श्रमदान कर साफ सफाई करवाई। इसके बाद गांव में एक स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें सभी स्वयंसेवकों व सेविकाएं बैनर पोस्टर व स्वच्छता नारे लिखिए तख्तिया लेकर जोर-जोर से नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली के माध्यम से गांव वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत तोमर कार्यक्रम अधिकारी प्रथम इकाई एवं सत्यवीर सिंह कार्यक्रम अधिकारी द्वितीय ईकाई ने किया। कार्यक्रम में कुलवेंद्र सिंह, शिखा रानी, अनूपा रानी, पवन लता, कार्मेंद्र सिंह, सुमित कुमार, विवेक यादव आदि का सहयोग रहा।