Spread the love

रिपोर्ट- अजमल अंसारी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया ग्रुप चांदपुर

चांदपुर(परिपाटी न्यूज़)। बिजनौर के चांदपुर जनपद मे लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड ने हर किसी को अपने लपेटे में लिया है लगातार पड़ रहा घना कोहरा धुंध व शीत लहर ने लोगों को घरों में पैक कर दिया है। लोग धूप के साथ-साथ आग जलाकर ठंड से बच रहे है। इंसान तो इंसान जानवर भी शहर में आग सेकते हुए नजर आ रहे हैं।

ऐसा ही एक मंजर चांदपुर के मोहल्ला पतियापाड़ा बिजनौर रोड पर जुबेर किराना स्टोर के सामने देखा गया है जब जुबेर ने राहगीरों को ठंड से राहत पाने के लिए आग जलाई और आग सेकना शुरू की उसी दौरान एक कुत्ता आग को देखकर अपने आप को रोक नहीं पाया और जहां पर कुछ लोग आग सेक रहे थे वहां पर आकर अपनी जगह बना कर आग सेकने लग गया और तब तक आग सेकता रहा जब तक उसकी ठंड दूर नहीं हुई।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *