Spread the love

हरिद्वार परिपाटी न्यूज़/ विजेंद्र सिंह सैनी (जिला चीफ ब्यूरो

हरिद्वार में मादक पदार्थों की तस्करी और नाशखौरी के रोकथाम के लिए आला अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली गंग नहर पुलिस को उस वक्त कामयाबी हाथ लगी जब पुलिस ने चैकिंग के दौरान दो अभियुक्तों मुकेश पुत्र राकेश,रेनू पुत्र राकेश ग्राम निवासी इब्राहिमपुर गंग नहर रुड़की को गिरफ्तार किया है।दोनों के पास से 58.07 ग्राम स्मैक मय तराजू बरामद की है।
आपको बता दे
पुलिस को लगातार ही सुचना मिल रही थी सुचना के आधार पर पुलिस की टीम दोनों तस्करों को कई दिनों से दबोचने की कोशिश कर रही थी।आज आख़िरकार इन स्मैक तस्कर को पुलिस की टीम दबोचने में कामयाब हुई है ।
मामले पर जानकारी देते हुए कोतवाली प्रभारी मनोज मेनवाल ने बताया कि पुलिस को लगातार ही इस क्षेत्र में मादक औऱ नशीले पदार्थ बेचने की सूचना मिल रही थी इसी सुचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस को इसके के पास से 58.07 स्मैक बरामद हुई है।जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपए कीमत होगी।दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार करने वाली टीम पुलिस में,
SHO कोतवाली गंगनहर मनोज मेनवाल,
SSI देवराज शर्मा,सब इंस्पेक्टर लोकपाल परमार,
कॉन्स्टेबल रणवीर,संदीप, हसन जैदी,हरि सिंह,अमर
नरेश नेगी शामिल रहे।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP