संवाददाता – परिपाटी न्यूज मीडिया
धामपुर बिजनौर (पीपीएन) भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं के साथ स्वतंत्र देव सिंह प्रदेश अध्यक्ष (भाजपा) अपने काफिले के साथ बढ़ ही रहे थे तभी भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने आकर अपने काले झंडे दिखाने शुरू कर दिए। पुलिस ने भी काफी रोका उसके बाद भी काले झंडे दिखाने में कामयाब रहे तथा मौके पर मौजूद पुलिस ने भाकियू कार्यकर्ताओं को खूब रोकने की कोशिश की लेकिन कार्यकर्ताओं ने पुलिस से भी धक्का-मुक्की की और पुलिस के समझाने के बावजूद भाकियू कार्यकर्ता नहीं माने और स्वतंत्रदेव सिंह के अलावा भाजपा के जिस नेता की भी गाड़ी काफिले के साथ गुजरी उसे भी काले झंडे दिखाए गए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह सोमवार को बिजनौर में थे। उन्हें यहां कई योजनाओें का शुभारंभ और शिलान्यास करना था। शाम करीब पांच बजे स्वतंत्रदेव का काफिला नगीना रोड बाईपास से गुजरा तो भाकियू कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए और नारेबाजी की। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, तो पुलिसकर्मियों के साथ भी उनकी धक्का-मुक्की हो गई।
इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने भाकियु कार्यकर्ताओं को खूब रोकने की कोशिश की। पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है जिसके बाद भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने थाना कोतवाली बिजनौर में धरना प्रदर्शन किया!

