Spread the love

संवाददाता-मनोज कुमार/परिपाटी न्यूज मीडिया

गंज ,बिजनौर (पीपीएन) बिजनौर जिले के गंज क्षेत्र के ग्राम जहानाबाद मे कल दिन बृहस्पतिवार 11 मार्च की दोपहर लगभग 3:00 बजे ब्रह्मपाल पुत्र रघुवीर सिंह के खड़े गन्ने के खेत में लगी आग गयी! परिपाटी न्यूज़ से बात चीत के दौरान ब्रह्मपाल सिंह ने बताया की आग पहले वन विभाग के जंगल में लगी थी जो गंगा किनारे का क्षेत्र है जहाँ से पावन माँ गंगा पलायन कर चुकी है का है , देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया इतना मौके पर मौजूद

लोगों द्वारा आग पर काबू पाया जाता तो इतने समय में आग ब्रह्मपाल खेत में लग गई। ब्रह्मपाल सिंह का कहना है कि मैं तो अपने घर था मुझे तो मेरे पड़ोसियों ने सूचना दी की तुम्हारे गन्ने में आग लग गई है। जब तक ब्रह्मपाल सिंह खेत पर पहुंचे तो लगभग 3,4 बीघा खड़ी गन्ने फसल जल चुकी थी। पर प्रयास करने पर कुछ गन्ना बचा है। हमारी टीम की पूछताछ के बाद पता चला है की यह जंगल 59 के नाम से जाना जाता है। परिपाटी टीम द्वारा क्षेत्रीय लेखपाल को सूचना दी गई।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद