

संवाददाता-अमित कुमार/परिपाटी न्यूज मीडिया
कांठ, मुरादाबाद( परिपाटी न्यूज़)- मुस्लिम समुदाय के 3 लड़कों ने हिंदू समाज की नाबालिक लड़की को अपहरण कर किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया गया जिसकी वजह से पुलिस प्रशासन के हाथ अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है और पुलिस अपने हर प्रयास में विफल साबित रही है और उधर पुलिस के डर से लड़के के परिजन

अपने घर पर ताला डालकर फरार हो गए l जिससे लड़की को ढूंढने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है l विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के जिला धर्म प्रचारक प्रमुख मोनू बिश्नोई ने अपने कार्यकर्ताओं द्वारा एडीएम शैलेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंप कर हिंदू समाज की नाबालिक लड़की की बरामदगी के लिए 3 दिन का समय दिया l और एसडीएम शैलेंद्र कुमार को चेतावनी देते हुए कहा है कि 3 दिन में लड़की को बरामद कर दो अन्यथा विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ब हिंदू समाज द्वारा एक हिंदू महापंचायत का आह्वान किया जाएगा जिसमें हिंदू समाज के सभी गणमान्य व्यक्तियों का जो निर्णय होगा, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जय हिंदू समाज उसी निर्णय पर कार्य करेंगे l बजरंग दल उसका खुला समर्थन करेगा एसडीएम को ज्ञापन देते समय पूर्व विधायक राजेश कुमार (चुन्नी,) नगर पंचायत चेयरमैन अजयवीर (पप्पू भैया),, जिला धर्म प्रचारक प्रमुख मोनू बिश्नोई बजरंगी,, जिला गौ सेवा सतेंदर ठाकुर,, नगर अध्यक्ष अजयपाल तोमर,, डॉक्टर मोहित पाल, कमल सैनी, राजेश तोमर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे l