

एडिशनल ब्यूरो-जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया
धामपुर ,बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) मिशन 2024 को सफल बनाने के लिए आज से जुट जाएं महिलाएं हिंदु रक्षा सेना महिला मोर्चा बिजनौर की जिलाध्यक्षा ऐश्वर्या चौधरी ने कहा कि भाजपा की सरकार में ही माताएँ बहनें एवं बहू बेटियाँ व छात्राएँ सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित भाजपा शासित प्रदेशों में छात्राएँ, महिलाएं, बहू बेटियां अपने को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। इतना ही नहीं बल्कि

अपने कार्य को करने के लिए स्वयं बहू,बेटी , माताएँ बहने और छात्राएँ कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करने के लिए अकेली चली जाती हैं और सुरक्षित अपने घर वापस आती हैं। हिंदु रक्षा सेना महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या चौधरी ने अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश और देश में हमें ऐसी ही सरकार चाहिए जो माताओं, बहनों , बहू, बेटियों, छात्राओं सहित पूरे प्रदेश एवं देश को सुरक्षित रख सके । उन्होंने दो टूक कहा कि भाजपा की सरकार सबका सम्मान, सबका विकास, सबका साथ देने वाली सरकार है । उन्होंने उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा शासित नव निर्वाचित सरकारों को बधाई देते हुए कहा कि माताएं बहने बहू बेटियां छात्राएं देश के मिशन 2024 को सफल बनाने के लिए फिर से भारत देश में भाजपा की मोदी सरकार को लाने के लिए संकल्प लें। सभी ने मिशन 2024 में मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार बनाने का आह्वान किया । ऐश्वर्या चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने उत्तर प्रदेश से गुंडों की सरकार , गुंडों का राज खत्म कर दिया है। और मनचले बलात्कारी गैंग रेप जैसी घटनाओं को अंजाम देने वाले व्यक्तियों को योगी बाबा बुलडोजर बाबा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के शासन और प्रशासन ने उनको सबक सिखाने का काम किया है । उन्होंने जनपद बिजनौर सहित उत्तर प्रदेश की माताओं ,बहनों ,बहू ,बेटियों और छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए उनको धन्यवाद दिया है कि आपने योगी बाबा के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार उत्तर प्रदेश में बनवाने में अपना अहम भूमिका निभाई तथा आने वाले मिशन 2024 में लोकसभा चुनावों में भी इसी तरह से माताएँ, बहने, बहू ,बेटियाँ, छात्राएँ भाजपा के प्रत्याशियों को वोट देकर माननीय मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आज से ही संकल्प लेने का आह्वान किया है।