

संवाददाता-अमित कुमार/परिपाटी न्यूज़ मीडिया
कांठ, मुरादाबाद (परिपाटी न्यूज़) – कुरी रवाना गांव में भागवत कथा का बड़े धूमधाम से आयोजन किया गया l भागवत कथा में मुख्य अतिथि के रूप में जिला धर्म प्रचारक प्रमुख मोनू बिश्नोई रहें,जिन्होंने फीता काटकर भागवत कथा शुभारम्भ कराया l कथा वाचक आचार्य नितिन मोहन भारद्वाज ने बताया भागवत कथा के माध्यम से श्री

कृष्ण के आदर्शों को जीवन में उतारोगें तो आपका का उद्धार हो जाएगा l आगे उन्होंने कहा कि यदि आप सभी भागवत कथा में आए हो और अपना समय दे रहे हो तो कथा का जो मूल भाव है उसको अपने जीवन में उतारो और हमेशा सत्य के रास्ते पर चलो l कथा में उपस्थित गौ रक्षा सत्येंद्र ठाकुर , पंडित सुमित शर्मा, जिला सुरक्षा मोहित कुमार, सोनू चौधरी, राम रहीम चौधरी, शशांक शर्मा आदि भक्तगण उपस्थित रहे l