Spread the love

संवाददाता- सतवेंन्द्र सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

राजा का ताजपुर,बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) राजा का ताजपुर के 2 छात्र जो यूक्रेन के शहर ओडेशा में ओडेसा नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे बड़ा भाई आतिर इरशाद पिछले 4 साल से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था वही छोटा भाई मोहम्मद आरिज कुछ महीने पहले ही एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए यूक्रेन गया था लेकिन युद्ध शुरू होने की वजह से दोनों ही भाई बड़ी कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए सकुशल घर वापस पहुंच गए हैं उनके घर लौटने पर परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी वही परिजन और मिलने वालों का तांता लगा हुआ है उनके पिताजी इरशाद अहमद ने भारत सरकार का धन्यवाद व्यक्त किया उन्होंने बताया कि बच्चों के वतन वापसी में भारत सरकार का बहुत बड़ा योगदान रहा है। वही पास के ग्राम सिडयावली के निवासी आनंद का पुत्र आयुल आनान्द भी सकुशल यूक्रेन से घर वापस आ चुका है।

By विक्की जोशी

मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद