Spread the love

संवाददाता-सतवेंन्द्र सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

राजा का ताजपुर (परिपाटी न्यूज़) आज राजा का ताजपुर बाजार चौक में बसंत पंचमी का त्यौहार विधिवत तरीके से मनाया गया। बसंत पंचमी एक हिंदू त्यौहार है। इस दिन विद्या की देवी सरस्वती की पूजा होती है। बसंत ऋतु का स्वागत करने के लिए माघ महीने के पांचवे दिन यह पर्व मनाया जाता है। जिसमें विष्णु और कामदेव की भी पूजा होती है।यह बसंत पंचमी का त्यौहार कहलाता है। इस पूजा में उपस्थित पूर्व प्रधान सुरेश कुमार सैनी, समाजसेवी दीपूआर्य, धर्म अवतार वर्मा , वीरेंद्र कुमार शर्मा, सरदार कमलजीत सिंह, मदनपाल सिंह सैनी, विजेंद्र कुमार शर्मा,जितेंद्र कुमार आर्य, नीरज कुमार बीटीसी मेंबर, अनिल कुमार ठेकेदार और समाज के कई प्रतिष्ठीत व्यक्ति शामिल रहे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद