

संवाददाता-डॉ जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया
राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) आज राजा का ताजपुर में नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राम अवतार सैनी ने ताजपुर में डोर टू डोर जाकर वोट मांगे ताजपुर में उनका जगह जगह पर फूल मालाओं से स्वागत किया गया जिसमें उनके साथ

ताजपुर के मुस्लिम भाइयों की सबसे ज्यादा भीड़ रही। उन्होंने नई बस्ती, शैतान चौक, सैनी धर्मशाला से होते हुए मोहल्ला पुराना कुआं आदि सभी जगह पर घर-घर जाकर वोट मांगे और जगह जगह पर उनका फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार राम अवतार सैनी ने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की आंधी चल रही है और नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में तो सुनामी आ गई है इस बार भाजपा को समाजवादी पार्टी जड़ से उखाड़ फेंकेगी और उत्तर प्रदेश में समाजवादी की सरकार बनेगी। इसी क्रम में उनके साथ नूरपुर जिला पंचायत सदस्य इमरान अहमद ने राम अवतार सैनी को साइकिल का चिन्ह देकर उनका स्वागत किया इसी में उनके साथ नईम अहमद एडवोकेट ,उस्मान अहमद ,अजीम अहमद, शादी राम सैनी ,हाजी शमशाद अहमद फरीदी,जावेद सिकंदरपुर वाले ,इसरार मलिक, शहजाद मलिक, चाचा नसीम, निजाम अहमद मेंबर ,इमामुद्दीन ठेकेदार डॉक्टर सरफराज सिद्दीकी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उनके साथ रहे।