हरिद्वार परिपाटी न्यूज़/ परमेंद्र नारायण जिला क्राइम रिपोर्टर
बहादराबाद: कस्बा बहादराबाद में पित की जमीनी संपत्ति को लेकर 7 भाई – बहनों में हुआ विवाद मामला पहुंचा रोशनाबाद जिला न्यायालय में आपको बता दें कि क्षेत्र बहादराबाद गोगामेडी जमीन खसरा नंबर 144 है जिसमें कुछ आम के पेड़ लगे हुए हैं जिससे की दो सगे भाइयों में से एक भाई नेपाल ने उद्यान विभाग बहादराबाद से परमिशन लेकर 10 आम के हरे-भरे व फलदार पेड़ एक ठेकेदार को बेच दिए थे जिससे कि दो पेड़ कट भी चुके थे जब यह बात सगी बहनों को पता चली तो एक बहन ममता ने बहादराबाद पुलिस को अवगत कराया है कि यह हमारा जमीनी मामला कोर्ट में चल रहा है और आप हमारी मदद करें और यह आम के पेड़ कटवाने से रुकवाये बहादराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और आम के पेड़ों को कटवाने से रुकवाये फिलहाल यह मामला कोर्ट के विचाराधीन है अब कोर्ट के फैसले तक सभी भाई बहनों को इंतजार करना होगा