Spread the love

रिपोर्ट- सुंदर लाल/ परिपाटी न्यूज़ मीडिया, अल्मोड़ा।

अल्मोड़ा पीपीएन। लमगड़ा के ग्रामसभा भांगादेवली में ब्लाक अधिकारी ए.बी.डी.ओ.देश राज,ग्राम विकास अधिकारी विरेंद्रसिंह गोस्वामी,बी.एम.एम.गिरधर बिष्ट आदि द्वारा ग्रामसभा में हुऐ कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आगे होने वाले कार्यों को ग्रामसभा की बैठक में प्रस्तावित किया।

वही स्वकौशल प्रशिक्षण खत्याडी अल्मोड़ा से जिला मिशन अधिकारी गोविन्द सिंह बिष्ट द्वारा स्वरोजगार हेतु सिलाई,बुनाई, कढ़ाई, कम्प्यूटर प्रशिक्षण, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रिकल, ऑटोमोबाइल, लघु उद्योग, कुटीर उद्योग, ब्यूटीशियन अनेकों प्रशिक्षण कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी गई।

ग्रामसभा के बैठक में पी.ए.एस. सर्वेश मिश्रा, ट्रेनर अंजली शर्मा, मोवलाइजर लक्ष्मण सिंह, तुसार सिंह, पी.आर.पी. हेमा रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिवराम आर्य,ग्रामप्रधान रेखा देवी, वन पंचायत सरपंच राजेंद्र सिंह, ग्रामप्रधान प्रतिनिधि नरेंद्र प्रसाद,वार्ड सदस्य सीमा आर्या,कुंवर सिंह, प्रताप सिंह, बालीराम, बहादूर सिंह, जगदीश राम, बेरोजगार युवक- युवतियां तथा समूह महिला सदस्यों सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *