Spread the love

पत्रकार बिक्रमजीत सिंह

हरिद्वार पीपीएन:-शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष्य में हरिद्वार की अग्रणी आध्यात्मिक संस्था अध्यात्म चेतना संघ (रजि०) द्वारा डांडिया नृत्य का आयोजन विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों व प्रतियोगिताओं के साथ मोती महल मण्डपम् में हर्ष और उल्लास के साथ कल देर रात तक मनाया गया।


संस्था की महिला प्रकोष्ठ द्वारा यह आयोजन संस्था की उपाध्यक्ष अर्चना वर्मा जी के कुशल निर्देशन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में शहर की प्रतिष्ठित चिकित्सिका डॉ. सन्ध्या शर्मा, रेलवे बोर्ड की सलाहकार डॉ. सरिता अग्रवाल एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती नरेश रानी गर्ग जी उपस्थित रही। कार्यक्रम का मंच संचालन कु0स्वाति वर्मा शुभ्रा गुप्ता ने किया। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को आगे बढाया गया।

डॉ0 संध्या जी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए ये कहा कि इस तरह का कार्यक्रम हमारी संस्कृति को दर्शाता है इस कार्यक्रम में मटकी सजावट प्रतियोगिता में स्वाति वर्मा विजेता रही, फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में सानवी शर्मा विजेता रही और डांडिया प्रतियोगिता में डॉ प्राची और शुभ्रा विजेता रही लक्की ड्रॉ की विजेता रही ऋचा शर्मा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां अदिति और अनुष्का द्वारा दी गयीं। आयोजन में विशेष रूप से संस्था की संस्थापक उपमा मिश्रा जी, संगीता गुप्ता, आभा गुप्ता, राखी धवन,मनीषा शर्मा,विशु गुप्ताऔर त्रिशा आदि उपस्थित रही।


By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *