संदीप कुमार सैनी
गांधी जयंती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 01अक्टूबर से 03 अक्टूबर तक आयोजित।
न्यायपंचायत स्तरीय जन सम्पर्क अभियान कार्यक्रम के तहत प्रथम दिवस पर आज भगवानपुर विधायक ममता जी ने भगवानपुर विधानसभा की न्याय पंचायत हबीबपुर निवादा, सिकरोढा, चौल्ली शाहादीनपुर गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक की, और बताया कि उत्तराखंड की जनता के साथ अन्याय हो रहा है, गरीब लोगों को जीवन जीना बहुत ही मुश्किल हो गया है, मंहगाई आज सर से उपर जा रही है, नौजवानों को रोजगार नही मिल पा रहा है। जिस कारण आज का युवा सडको पर है। हम सबको मिलकर चलना होगा और कांगेस पार्टी की सरकार को लाना होगा। इसी के न्यायपंचायत में लोगों को सम्मानित किया गया और कांगेस पार्टी का झंडा हर मे लगाया गया। आज की तीनों न्याय पंचायत में कार्यकम के दौरान सभी साथी मौजूद रहे