Spread the love

पत्रकार विजेन्द्र सैनी परिपाटी न्यूज ब्यूरो चीफ हरिद्वार* *

हरिद्वार परिपाटी न्यूज* राजकीय इण्टर कॉलेज कासमपुर बहादराबाद हरिद्वार की विभिन्न मांगों एवं भविष्य की कार्य योजना के सम्बंध में श्री मज़हर नईम नवाब (राज्य मंत्री स्तर ) उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग, देहरादून के साथ बैठक हुईं जिसमे विद्यालय में किये जा रहे नवाचारों, परीक्षा परिणाम, एवं विद्यालय में लगातार बढ़ते नामांकन के बारे में बताया गया। साथ ही भविष्य की योजना पर भी चर्चा की गयी। मेरी ओर से विद्यालय की विभिन्न मांगों यथा चाहरदीवारी, कक्षा कक्ष, मीटिंग हॉल, खेल का मैदान, स्मार्ट क्लास, 500 छात्रों हेतु फर्नीचर , कार्यालय फर्नीचर, गांव कासमपुर से इण्टर कॉलेज कासमपुर तक रास्ता आदि का मांगपत्र सौंप गया। माननीय उपाध्यक्ष महोदय द्वारा आश्वासन दिया गया कि वो स्वयं तथा निदेशक महोदय को साथ लेकर यथा शीघ्र कासमपुर आएंगे।उम्मीद है कि क्षेत्र के हित मे कुछ कार्य अवश्य होंगे।( राजेंद्र चौधरी जी प्रधानाचार्य रा.इ.का.कासमपुर)

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *