संवादाता:-बिक्रमजीत सिंह
हरिद्वार पीपीएन:-हरिद्वार रोशनाबाद निवासी मोहित कुमार मिश्रा के पिता पिछले 10 दिनों से लापता हुए। अपने पिता की तलाश में दर-दर की ठोकरे खा रहा है। मोहित ने अपने पिता के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि उनके पिता रमाशंकर निवासी ग्राम रोशनाबाद थाना सिडकुल हरिद्वार पिछले 10 सितंबर से लापता है।जिन के विषय में अभी तक किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं मिल सकी है युवक ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त संबंध में थाना सिडकुल में भी गुमशुदगी दर्ज कराई हुई है।

