Spread the love

संवादाता- बिक्रमजीत सिंह/Paripati news media Haridwar

हरिद्वार पीपीएन। 200 लोगों का वैक्सीनेशन कराया गया शिवालिक नगर मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन……..
पीपीएन हरिद्वार-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा शिवालिक नगर मंडल द्वारा समुदायिक केंद्र फेस 1 मैं वैक्सीनेशन कैंप लगवाया।
जिसमें मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर से लोगों को वैक्सीनेशन सेंटर पर लाया गया और लगभग 200 लोगों का वैक्सीनेशन कराया गया शिवालिक नगर मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भव्य तरीके से मनाने की तैयारी पहले से ही कर ली थी। भाजपा ने 20 दिन के एक राष्ट्रव्यापी अभियान की योजना बनाई है। इसे सेवा और समर्पण अभियान का नाम दिया गया है। ये अभियान 7 अक्तूबर को खत्म होगा। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर टीकाकरण का रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। इस दौरान रिकॉर्ड 1.5 करोड़ लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही पार्टी इस दौरान प्रधानमंत्री के सार्वजनिक कार्यालय में दो दशक पूरा करने का भी जश्न मनाएगी। मोदी 13 वर्षों तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और पिछले सात साल से प्रधानमंत्री हैं। इतना ही नहीं, कई जगहों पर ब्लड डोनेशन कैंप भी लगेंगे।
वैक्सीनेशन कैंप में मंडल अध्यक्ष अमरीश शर्मा, मंडल महामंत्री राधेश्याम पाल, मंडल उपाध्यक्ष अतुल वशिष्ठ, पवनदीप, मंडल मंत्री मंजू नौटियाल, नेत्रपाल सोशल प्रभारी गौरव पुंडीर, आईटी प्रभारी संदीप राठी, मीडिया प्रभारी गगन उपाध्याय, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रितु ठाकुर कोषाध्यक्ष सुनील कौशिक ,सभासद हरिओम चौहान भाजपा कार्यकर्ता रवि चौधरी, विशाल , राजेश बालियान, पवन, उपस्थित रहे

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *