Spread the love

हरिद्वार परिपाटी न्यूज़ परमेंद्र नारायण जिला क्राइम रिपोर्टर

पीपीएन /बहादराबाद: कांग्रेस के नेता और जिला पंचायत हरिद्वार के पूर्व उपाध्यक्ष राव आफाक अली ने प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता करते हुए आरोप लगाया कि सलेमपुर गांव का परिसीमन गलत तरीके से किया गया। यही नहीं यहां के मूलनिवासियों के करीब छह सौ वोट काट दिए गए। जबकि उन सभी ने बीएलओ के जरिए आवेदन किया था। यही नहीं उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि दूसरे राज्यों से आकर रहने वाले लोगों के वोट बना दिए गए। उन्होंने इस पूरे मामले में अफसरों की मनमानी करने और स्थानीय विधायक के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए वोट काटने की बात कही है। राव आफाक ने इस संबंध में जिलाधिकारी, सीडीओ और अन्य अफसरों को भी अवगत कराया है। प्रेस वार्ता में एडवोकेट राव फरमान अली, राव शाहबाज अली, पूर्व प्रधान लाला सिंह, तेलूराम राव कासिफ, हारुन मंसूरी आदि उपस्थित थें

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *