Spread the love

हरिद्वार परिपाटी न्यूज़ प्रमेंद्र नारायण जिला क्राइम रिपोर्टर

पीपीएन बहादराबाद: ज्वालापुर विधानसभा से भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ पर एक महिला ने दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है इस मामले में दो दिन पहले कोर्ट के आदेश पर बहादराबाद थाने में विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी है हम आपको बता दें बहादराबाद थाने में परिपाटी न्यूज़ के संवाददाता ने जब महिला से बात करी तो महिला ने साफ तौर पर कहा है कि विधायक ने मेरे साथ दुष्कर्म किया है महिला ने यह भी कहा है कि आप चाहे तो मेरा मेडिकल टेस्ट भी करवा सकते हैं इसके लिए मैं तैयार हूं जो सच होगा वह सब सामने आ जाएगा इसी को देखते हुए बहादराबाद पुलिस ने महिला को थाने में बुलाकर मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा असली सच तो मेडिकल टेस्ट या पुलिस जांच के बाद ही पता लग पाएगा उधर दूसरी तरफ भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ ने अपने ऊपर लगाए गए दुष्कर्म के आरोप को बेबुनियाद व झूठा बताया है और राठौड़ ने यह भी बताया है कि मुझे विपक्ष में बैठी राजनीतिक पार्टियां भी बदनाम करने में लगी हुई है

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *