Spread the love


संवाददाता-हर्षित भारद्वाज/परिपाटी न्यूज़ मीडिया


चांदपुर बिजनौर पीपीएन। गुरुवार दोपहर को नगर में हुई तेज बारिश से नगरपालिका की तैयारी की पोल खुल गई। जिसमें नगर पालिका की तैयारी पर बारिश भारी पड़ी दिखाई दी। जबकि आपको बता दें कि बारिश मात्र लगभग एक घंटे तक ही थी। जिसके बाद नगर के लोगों को तेज गर्मी से तो राहत पहुंची परंतु सड़कों पर लोगों व दुकानदारों की की आफत आ गई।
इस बारिश में नगर के मंडी कोटला, ढाली बाजार व गोकुल नगर जैसे आदि इलाकों में ज्यादातर हिस्से पानी-पानी होते दिखाई दिए। बारिश के पानी से चांदपुर की बिजनौर रोडवेज, चरण सिंह चौक आदि मुख्य सड़कें भी अव्यवस्थित दिखी। आप को बता दें कि नगर मे तेज़ बारिश से सड़कों पर बने नालों का पानी उफना जो नालों की जगह सड़कों पर ही बहने लगा।


जिससे नगर के लोगो को बहुत परेशानी उठानी पड़ी। बारिश के बाद भी सड़के भरी दिखाई दी जिससे लोग पानी में ही चलते दिखाई दिए। उधर बाजारों में दुकानों से दुकानदार पानी निकालते दिखाई दिए। इस पूरी स्थिति को देख कर नगर के लोगो का कहना है कि नगर पालिका की तैयारी जब तक नियमित व ठीक से नही होगी तथा सड़को और नालों की टूट फूट सही नहीं होगी। जब तक तैयारी पर बारिश भारी ही पड़ेगी ।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद