
संवाददाता-हर्षित भारद्वाज/ परिपाटी न्यूज मीडिया
चांदपुर बिजनौर पीपीएन। राष्ट्र निर्माण में युवाशक्ति दे रही है महत्वपूर्ण योगदान, विश्व में सबसे ज्यादा युवाओं की आबादी भारत में है। यह शब्द कहे भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा चांदपुर (बिजनौर) तथा उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यपाल द्वारा नामित सभासद राहुल खन्ना ने। उत्तर प्रदेश सरकार में जिला बिजनौर तहसील चांदपुर भारतीय जनता पार्टी के नगर उपाध्यक्ष आदरणीय श्री सुरेन्द्र खन्ना के पुत्र भाजयुमो नगर महामंत्री तथा नगर पालिका परिषद चांदपुर में नामित सभासद ने कहा कि युवाओं को अपनी शक्ति सकारात्मक कार्यों में लगानी चाहिए जिससे सफलता उनके कदम चूमेगी। युवाओं को नशे से तथा गलत वस्तु के सेवन से परहेज़ तथा दूर रहना चाहिए व खेलकूद की गतिविधियों में अपने आप को शामिल करना चाहिए तथा पढ़ाई आदि में मन लगाकर माता-पिता का तथा गुरूजनों एवं विद्यालय का नाम रोशन कर अपने दृढ़ संकल्प को साकार करना चाहिए तथा अच्छे संस्कार वाले मित्रों को अपना मार्गदर्शक बनाना चाहिए।

नगर पालिका परिषद सभासद राहुल खन्ना ने अपने विचारों में कहा कि जिला बिजनौर में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा को मजबूत करने के लिए वह प्रत्येक वार्ड में तथा प्रत्येक गांव में जाकर युवाओं के साथ बैठक कर रहे हैं और युवाओं को अधिक से अधिक भारतीय जनता पार्टी संगठन के साथ जोड़ने का कार्य कर रहे है।
राहुल खन्ना ने बताया कि कोरोना महामारी में संक्रमित लोगो की सहायता करने के लिए वह दिनों दिन आगे आयें तथा तन,मन,धन से हरसंभव प्रयास कर मदद की। नगर में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के सदस्यों के द्वारा घरों में राशन,दूध, सब्जी आदि के द्वारा गरीबों को भोजन की व्यवस्था कराई गई तथा इस तरह ही गांव में तथा शहर में विशेष अभियान चलाया गया जिसका नेतृत्व नगर पालिका परिषद चांदपुर नामित सभासद राहुल खन्ना तथा युवा मोर्चा भाजपा के सभी सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं को जाता है।