Spread the love

नसीम अंसारी

हरिद्वार।(परिपाटा न्यूज) हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के बहादुरपुर जट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आईं पीएलवी माहेश्वरी और पीएलवी विनोद कुमार ने छात्र छात्राओं को बाल अपराध नशे की रोकथाम साइबर अपराध पॉक्सो अधिनियम और महिला अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पीएलवी माहेश्वरी ने कहा कि बच्चों को अपने अधिकारों के बारे में जागरूक होना बहुत जरूरी है। सोशल मीडिया का प्रयोग सावधानी से करें और नशे से दूर रहें। उन्होंने कहा कि आज समाज में बाल अपराध की संख्या बढ़ाने का कारण जागरूकता की कमी है। उन्होंने कहा कि कि हम बाल अपराध को जागरूकता के द्वारा कम कर सकते हैं। प्रत्येक बच्चे को अपने आसपास होने वाली घटनाओं की जानकारी होनी चाहिए और सभी को उनसे बचाव के बारे में जागरूक करना हम सबका कर्तव्य हैं। पीएलवी विनोद कुमार ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गरीब असहाय महिलाओं अनुसूचित जाति जनजाति के व्यक्तियों को निःशुल्क अधिवक्ता सेवा प्रदान करता है।

किसी भी गरीब को न्याय से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध आज बढ़ रहे हैं। हमें अनचाहे कॉल्स और मैसेज से बचना चाहिए। और किसी भी पोस्ट को बिना जानकारी किया लाइक और शेयर नहीं करना चाहिए और किसी थे अनजान व्यक्ति को अपना ओटीपी नंबर शेयर नहीं करना चाहिए। अनचाही कॉल आने पर घबराएं नहीं अगर कुछ भी गलत लगे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि प्राधिकरण द्वारा इस तरह के जागरूकता शिविरों का आयोजन सराहनीय पहल है। इससे हमारे छात्र छात्राओं को कानून की महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि विद्यालय स्तर पर भी इस प्रकार की जागरूकता कैंप लगाए जाते हैं और बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारी दी जाती है। उन्होंने कहा कि आज नशा प्रवृत्ति बढ़ रही है। युवा नशे में अपना धन और स्वास्थ्य को रहे हैं। युवाओं को खेल शिक्षा और समाज सेवा में लगना चाहिए जिससे कि अच्छे समाज का निर्माण हो सके। इस अवसर पर सतीश शास्त्री, अनुपमा चौहान, वीर सिंह, शाहिद अली, कलीम अंसारी, अनीता चौहान, अरुणा यादव, सुदेश चौहान, अजय यादव, सुरेंद्र कुमार, पूजा जोशी, अंजू रानी आदि अध्यापक अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *