वरूण कुमार विश्नोई
बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) स्योहारा— विकास खण्ड स्योहारा क्षेत्र के ग्राम किबाड़ में सीसी (सीमेंट कंक्रीट) रोड का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लंबे समय से कच्चे व जर्जर रास्ते के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के मौसम में कीचड़ और जलभराव से आवागमन बाधित हो जाता था।

अब सीसी रोड बनने से गांव में आवागमन सुगम हो गया है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों व किसानों को बड़ी राहत मिली है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण से गांव की सुंदरता भी बढ़ी है और विकास की नई पहचान बनी है।इस महत्वपूर्ण कार्य में ग्राम विकास अधिकारी विपुल राजपूत की विशेष भूमिका रही। ग्रामीणों ने उनकी सक्रिय कार्यशैली, विकास के प्रति गंभीरता और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि विपुल राजपूत के प्रयासों से ही यह कार्य समय पर और मानकों के अनुरूप पूरा हो सका।ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन व संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि आगे भी गांव में इसी प्रकार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे क्षेत्र का निरंतर विकास होता रहे। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार आकाश कहड़वाल, अमित कुमार,जुबैर अंसारी,धीरू सिंह,नत्थू सिंह,छत्रपाल सिंह,शशिकांत सिंह,रवि प्रजापति ,अभिषेक प्रजापति,विकास प्रजापति आदि ग्रामीणों ने ग्राम विकास अधिकारी विपुल राजपूत के कार्यों की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद किया।