Spread the love

 गुरप्रीत सिंह

हरिद्वार  (परिपाटी न्यूज़)   सिद्ध बाबा मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन। जनपद हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में गंगा नदी के पास स्थित प्राचीन सिद्ध बाबा मंदिर पर नव वर्ष के शुभ अवसर पर बाबा श्री गोबर दास जी 41 दिन अखंड ज्योत जलाकर 41 दिन का चील्ला तपस्या पूर्ण होने के शुभ अवसर पर  विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, भंडारे में दूर दराज तथा स्थानीय  श्रद्धालुमंदिर में दर्शन करने पहुंचे जहाँ पर 15 से 2000 भक्तगण की भारी भीड़ देखने को मिली, जानिए पूरी सच्चाई कहां जाता है कि भगवान शिव ने यहां जल के बीच बैठकर सिद्धि प्राप्त की थी तभी से  इस स्थान का नाम सिद्ध बाबा के नाम से जाना जाता है श्री गोबर दास बाबा जी का कहना है कि यह मन्दिर दल दल के बीच एक टापू पर स्थित है जहां पर बने सिद्ध बाबा मंदिर में भक्तगण दूर-दूर से मान्यते  मांगने आते हैं भगवान सिद्ध बाबा उनकी मनोकामना पूर्ण करते हैं श्रद्धालु यहां से खुश होकर  जाते हैं बाबा

गोबर दास जी महाराज जी का यह भी कहा कि वह हर वर्ष अखंड ज्योति जला कर 41 दिन की चिल्ला तपस्या संपूर्ण होने के बाद शुभ अवसर पर यहां पर  भंडारे आदि का आयोजन करते हैं, श्री बाबा गोबर दास जी ने यह भी कहा कि एक वजह यह भी है कि अपने गुरु की बरसी की याद में और आज उनके गुरु जी की यह कहना है कि जन सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है  और उनके कहे अनुसार बाबाजी यह जन सेवा कर रहे हैं इस अवसर पर दूर-दूर से साधु संत भी मौजूद रहे और आज यहां साधु संतों  के  साथ-साथ भारी भीड़ में अपनी मन्नत मांगने श्रद्धालु भी आए और इस विशाल भंडारे का वह जन मेले का आनंद उठा रहे हैं और हम सिद्ध बाबा से प्रार्थना करते हैं कि सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण हो अंत में भंडारे का प्रसाद वितरण कर प्रोग्राम का समापन किया

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *