नमन कौशिक
बिजनौर (परिपाटी न्यूज) नूरपुर दिशा ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस, धामपुर क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाता जा रहा है। संस्थान में विद्यार्थियों के लिए सभी प्रमुख पाठ्यक्रमों की सुविधा उपलब्ध है तथा शिक्षा को सरल, व्यावहारिक एवं प्रभावी बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। आगामी शैक्षणिक सत्र 2026–27 को लेकर संस्थान प्रबंधन द्वारा तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। इस बार एडमिशन प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित और छात्र-अनुकूल बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण मिल सके। संस्थान के महासचिव मुकेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि दिशा ग्रुप का उद्देश्य विद्यार्थियों को ऐसी शिक्षा प्रदान करना है, जो केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न होकर उनके भविष्य को मजबूत आधार दे। संस्थान में पढ़ाई का तरीका अन्य संस्थानों से अलग है, जिससे विद्यार्थी विषयों को आसानी से समझ पाते हैं। संयुक्त सचिव अनिरुद्ध अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी संस्थान की प्राथमिकता है। रजिस्ट्रार

राजीव कुमार ने जानकारी दी कि दिशा ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस का कॉलेज परिसर सुव्यवस्थित, शांत एवं अध्ययन-अनुकूल वातावरण में स्थित है। कॉलेज का भवन एवं आधारभूत संरचना विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित की गई है। संस्थान के प्राचार्य डॉ. दुष्यंत जैन ने कहा कि दिशा ग्रुप का लक्ष्य विद्यार्थियों को अलग पहचान वाली और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है, जिससे वे शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत दोनों स्तरों पर आगे बढ़ सकें। वहीं अकादमिक इंचार्ज अमित बिश्नोई एवं प्राचार्य (फार्मेसी) डॉ. बी.के. भारती ने बताया कि दिशा ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस धामपुर में सुविधाजनक स्थान पर स्थित है, जहां तक विद्यार्थियों की पहुंच आसान है। नए सत्र को लेकर सभी आवश्यक शैक्षणिक व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जा रही हैं।