Spread the love

अजमल अंसारी

बिजनौर (परी पाटी न्यूज़)चांदपुर क्षेत्र के गांव हीमपुर बुजुर्ग में चोरों ने एक बार फिर पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीती रात अज्ञात चोरों ने एक ई-रिक्शा को निशाना बनाते हुए उससे बैटरी, पहिए और चार्जर चोरी कर लिए। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। पीड़ित ई-रिक्शा स्वामी सोनू दिलकश निवासी हीमपुरा बुजुर्ग ने बताया कि उन्होंने रोज की तरह रात में अपना ई-रिक्शा घर के पास चार्जिंग पर लगाया था। सुबह जब वह जागे तो ई-रिक्शा वहां से गायब मिला। काफी तलाश के बाद भी जब कोई सुराग नहीं लगा तो एक परिचित ने सूचना दी कि उनका ई-

रिक्शा चांदपुर–कराल रोड पर पूर्व विधायक इकबाल ठेकेदार के निवास के पीछे आम के बाग में खड़ा है। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि ई-रिक्शा की केवल बॉडी ही मौजूद थी। उससे बैटरी, पहिए और चार्जर पूरी तरह निकाल लिए गए थे। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना पर थाना चांदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *