लोकचंद शर्मा
बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) किरतपुर
सरभंग बाबा जगन्नाथ जी महाराज की पुण्य स्मृति में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। दिनांक 26/1/2026 को ग्राम पंचायत अबुल फाजलपुर खास के वर्तमान ग्राम प्रधान धर्म सिंह ने अपने खेत पर बनी सरभंग बाबा जगन्नाथ महाराज की समाधि पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया। बाबा की समाधि स्थल पर सर्वप्रथम प्रकांड पंडितों द्वारा हवन पूजन तथा कीर्तन किया गया।

भंडारे में बाहर से आए अतिथियों में जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान भरेकी जितेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान आजमवाद , ग्राम प्रधान शेरपुर जसवंत सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान गाड़ीवान संजय सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान अबुल फाजलपुर खास चौधरी नरपाल सिंह, शिव मंदिर के महंत जयपाल पूरी , ऋषिपाल सिंह , समसीद एहमद , मनोज कुमार टेंट वाले , दुकानदार छत्रपाल सिंह, सुनील कश्यप कारीगर, आदि अनेक गांव से आए श्रद्धालुओं ने भंडारे के भोजन प्रसाद का लाभ उठाया ।