मुकुट यादव
सम्भल ( परिपाटी न्यूज़) कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने और अपराधियों पर प्रभावी शिकंजा कसने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नखासा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना नखासा पुलिस ने मुकदमा जुआ एक्ट में नामजद अभियुक्त दानवीर पुत्र प्रहलाद निवासी ग्राम कुरकावली थाना नखासा,उम्र लगभग 25 वर्ष को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई,अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) कुलदीप सिंह तथा क्षेत्राधिकारी असमौली कुलदीप सिंह के कुशल निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। थाना नखासा पर तैनात उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार सिंह द्वारा ग्राम धनसौली चौराहे पर ठण्डी सड़क से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक डायरी,1110 रुपये नकद एवं 05सट्टा पर्चियां बरामद की हैं।गिरफ्तारी टीम।प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार बालियान,उप निरीक्षक रविन्द्र कुमार सिंह.हेड कांस्टेबल मानवीर सिंह, कांस्टेबल गोपाल सिंह एवं मोहित कुमार की संयुक्त मेहनत से यह सफलता मिली है।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में संदेश गया है कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। स्थानीय लोगों ने नखासा पुलिस की तत्परता और सक्रियता की सराहना की है।
