
दीपक भार्गव
बिजनौर (परीपाटी न्यूज़) मामला उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के पुलिस चौकी क्षेत्र विदुर कुटी के गंज का है जहां 21 अक्टूबर को दलित समाज के दो पक्षों में आपसी भिड़ंत हो गई जिस खबर को परी परिपाटी न्यूज़ के माध्यम से पहले भी प्रकाशित किया गया था। आपको बताते चलें पुलिस चौकी विदुर कुटी के चौकी इंचार्ज संजय कुमार त्यागी द्वारा एक पक्ष की महिलाओं को बाल खींच घसीट कर एवं अभद्रता भरा व्यवहार देखा गया था

जिसका वीडियो वायरल हुआ उसी संदर्भ में आज लोकसभा क्षेत्र नगीना के वर्तमान सांसद चंद्रशेखर आजाद ने पीड़ित के घर पहुंच कर तथा उनके परिवार जनों से मुलाकात कर उसका हाल जाना एवं पुलिस के इस अमानवीय व्यवहार की निंदा करते हुए परिवार को सांत्वना दी कि उक्त पुलिस कर्मी पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज़ किया जाएगा केवल लाइन हाजिर होने मात्र से काम नहीं चलेगा, और उन्होंने वर्तमान चौकी इंचार्ज को भी निर्देश दिए कि पीड़ितों का मेडिकल जांच कर कर मामले को पुन शुरू किया जाए जबकि वहीं जाते समय दूसरे पक्ष से भी मुलाकात की।

उनका हाल जाना और बताया कि मैं किसी एक पक्ष के विरोध में नहीं हूं तथा दूसरे पक्ष को सपोर्ट भी नहीं करता परंतु मेरी भावनाएं पुलिस के इस क्रूर रवैया से आहत हुई है और साथ ही संपूर्ण समाज को एकजुट रहने की सलाह दी तथा समाज से अपने बच्चों को पढ़ने लिखने का आह्वान किया वहीं संसद द्वारा एक छोटा सा जन संबोधन किया गया ।जिसमें उक्त मामले में प्रकाश डालते हुए समाज के नौजवान युवा को शिक्षित बने रहने के लिए निर्देश दिए।