Spread the love

विक्की जोशी

बिजनौर (परिपाटी न्यूज),गंज । परिपाटी न्यूज ने जिले के कस्बा गंज के पुलिस चौकी प्रभारी संजय कुमार त्यागी को चिन्हित करते हुए एक खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसमें संजय कुमार त्यागी गंज की जाटव बस्ती में दलित महिलाओं और लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार करते नजर आ रहे थे। खबर में वीडियो को साक्ष्य के रूप में दिखाया गया था साथ ही बस्ती में उपस्थित महिलाओं और लड़कियों की बाइट भी खबर चलाई गई थी । पीड़ितों के द्वारा पुलिस अधीक्षक बिजनौर के समक्ष दरोगा संजय कुमार त्यागी के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया गया था। परिपाटी न्यूज ने इस खबर से पहले एक दिन पहले एक और खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसमें दरोगा संजय कुमार त्यागी अपने गैरजिम्मेदाराना बयान के द्वारा सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे थे।

झगड़े के एक मामले में आरोपियों को पकड़ने की बात पर दरोगा संजय कुमार त्यागी ने कहा कि हमारे पास सिपाही नहीं है , जब हमारे पास सिपाही होंगे तो आरोपियों को पकड़ लेंगे। इस बात से दबंगों के होंसले तो बुलंद होंगे ही साथ ही पीड़ितो के मन में गहरा कुठाराघात होगा क्योंकि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है और पुलिस चौकी गंज में पर्याप्त मात्रा में सिपाही नहीं है । परिपाटी न्यूज ने इस सम्बन्ध में सम्बंधित पुलिस अधिकारियों से बातचीत की थी जिसमें उन्होंने जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए थे। अन्ततः पुलिस अधीक्षक अभिषेक झां ने एसपी सिटी की रिपोर्ट के आधार पर दरोगा संजय कुमार त्यागी को लाइन हाजिर कर दिया है और उनके स्थान पर पुलिस लाइन में तैनात दरोगा रोहतास सिंह को पुलिस चौकी गंज का प्रभारी बनाया गया।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *