Spread the love

रिपोर्ट अजमल अंसारी

बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)जनपद बिजनौर के चांदपुर में चांदपुर पुलिस ने चार चोर सहित चोरी का माल बरामद कर बड़ी चोरी की घटना का खुलासा किया है 3 दिन पहले चोरों ने गांव बमनोला में एक मकान का ताला तोड़कर घर का सामान चुरा कर ले गए थेप्राप्त समाचार अनुसार जनपद बिजनौर के थाना चांदपुर के गांव बमनोला में अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर घर का सामान लेकर फरार हो गए थे पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए धुरैला के जंगल में बने एक ट्यूबवेल से चोरों को पकड़ा और चोरी का माल बरामद किया पुलिस ने बताया कि चोरों के कब्जे से

भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद हुआ है गिरफ्तार व्यक्तियों में सोनू सैनी उर्फ टुडा मोनू सिंह और संजय सिंह शामिल है जो सभी गांव धुरैला के निवासी हैं पूछताछ में चोरों ने बताया कि उन्होंने बमनोला में कक्कू के मकान का ताला तोड़कर सामान चुराया और उसे खेत में ले जाकर छुपा दिया चोरों ने यह भी बताया कि उन्होंने चोरी का सामान ₹3500 में दुकानदार सतपाल को बेचा दिया था पुलिस ने मोनू को उसकी दुकान पर ले कर पहुंची जहां उसकी निशानदेही पर 15 पीतल के बर्तन बरामद किए गए इसके बाद सतपाल को भी गिरफ्तार किया गया।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद