
रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल
नूरपूर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) नकाबपोश युवक व्यापारी सचिन जोशी पर जानलेवा हमला कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये।
व्यापारी संजीव जोशी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की रात्रि 10.30 बजे उनका भाई सचिन जोशी अपनी बाइक से कुछ जरूरी सामान लेने बुद्ध बाजार गया था। कि तभी अचानक विशाल यादव पुत्र नाममालूम, नवनीत पुत्र परम सिंह निवासी मोहल्ला

गांधीनगर, अरुण यादव पुत्र रमेश यादव ने अपने कुछ अन्य साथियों के साथ सचिन जोशी पर लोहे की रोड़ व लाठी डंडों हमला कर दिया। जिसमें बाइक सवार व्यापारी गंभीर रूप से घायल होकर बाइक सहित रोड पर गिर गया। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गयी।मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार वाले मौके पर पहुंचे। होश में आने पर सचिन जोशी ने बताया कि हमला करने वालों में अरुण यादव पुत्र रमेश यादव, नवनीत पुत्र परम सिंह और विशाल यादव थे। जिनके मुंह पर बन्धे नकाब अचानक खुल गये। उन्होंने बताया कि उपरोक्त तीनों व्यक्ति अपने सभी साथियों के साथ हमला कर जान से मारने की धमकी देते हुए मौका-ए-वारदात से फरार हो गये।
