Spread the love

रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल

नूरपुर, बिजनौर(परिपाटी न्यूज़)कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष चांदपुर नगर पालिका चेयरपर्सन शैरबाज पठान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में में पैदल कैंडल मार्च निकालकर जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिला अध्यक्ष शैरबाज पठान ने कहा कि बड़ा दुख का विषय है कि हमारे कुछ सैनिक जम्मू कश्मीर में आतंकवाद को खत्म करने के लिए लड़ाई लड़ रहे थे जो लड़ाई लड़ते-लड़ते शहीद हो गए जिनके लिए ईश्वर से

कामना करते हैं कि ईश्वर ऐसे जा वाजों कि आत्मा  को अपने श्री चरणों में स्थान दें और इनके परिवार को  दुख सहन करने की शक्ति दे सभी कांग्रेसियों ने शहीदों के लिए शोक व्यक्त किया और कैंडल मार्च निकालते हुए शहीद स्थल रिकी सिंह पर पहुंचे जहां शहीदों की याद में मोमबत्ती लगाई गई  कार्यक्रम में जिला महासचिव सरदार गुरमुख सिंह दीवान ब्लॉक अध्यक्ष असलम चौधरी नगर अध्यक्ष निजामुद्दीन नगर अध्यक्ष युवा सानू मीर कमलेश कुमार, मोहम्मद सलीम, हुकम सिंह, नजाकत अल्वी, मोहम्मद रफत,शराफत अली, मुनेश त्यागी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *