Spread the love

एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रधानाचार्य प्रणय मनु गुप्ता ने स्कूली बच्चों के साथ किया वृक्षारोपण

रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल

नूरपूर,बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) स्योहारा रोड स्थित आर आर पब्लिक स्कूल में गुरुवार “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर फलदार व छायादार पौधे रोपित किए, साथ ही पौधों की देखभाल का संकल्प भी लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रणय मनु गुप्ता ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें वृक्षों के महत्व और हमारे जीवन पर वृक्षों के प्रभाव के विषय में अवगत कराते हुए कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़ – पौधों की आवश्यकता होती है। लगातार होते वृक्ष कटान को देखते हुए “एक पेड़ मां के नाम” यह

मुहिम काफी आवश्यक है। सभी को एकजुट होकर इस मुहिम का हिस्सा बनना चाहिए। पौधों के बिना जीवन असंभव है। पेड़ पौधों से ही हमें प्राण वायु प्राप्त होती है। उन्होंने विद्यालय के सभी बच्चों को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए इसके लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना अपनी दैनिक दिनचर्या में शुमार करें। सुविधानुसार जब भी अवसर मिले एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी नियमित रूप से देखभाल करें। पौधे हमें ऑक्सीजन देकर जीवन देने के साथ-साथ भौतिक आवश्यकताओं की पूर्ति भी करते हैं। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य टीकम सिंह ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए जागरूक किया। जिस तरह से वातावरण दूषित हो रहा है और पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है, इसे दूषित होने से बचाने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर चंचल कटारिया, जीवन सिंह, दिया त्यागी , सारिका पाल, वंशिका सिंह, प्रगति राजपूत,इकरा मंसूरी, इशिका,सदफ अंसारी, गरिमा सिंह, रीति, तनु पाल आदि ने वृक्षारोपण के कार्यक्रम में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *