
रिपोर्ट/ रक्षक राजपूत
बिजनौर (परिपाटी न्यूज)। मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल के वैली ऑफ़ फ्लावर विंग में टेबल मैनर एक्टिविटी का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में बाल वाटिका वन से लेकर कक्षा 5 तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया l
इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में खाना खाने के नियमों से अवगत करना था साथ ही उनमें भोजन के प्रति कृतज्ञता एवं आभार व्यक्त करवाना था कि किस प्रकार से खाने के पूर्व, खाने के दौरान और खाने के उपरांत नियम है I

जैसे खाने से पहले हाथ धोना और उसके बाद प्रार्थना करना और तब खाना प्रारंभ करना, खाना खाते समय छोटे-छोटे टुकड़े खाना, खाते समय मुंह से आवाज ना करना और खाना चबाते हुए मुंह ना खोल कर खाना खाना, अपनी प्लेट में खाना ना छोड़ना , और खाना खत्म होने तक अपनी जगह से ना उठना, इन सभी बातों के साथ बच्चों को चम्मच, छुरी एवं कांटे का खाते समय कैसे प्रयोग करें आदि जानकारी दी गई l
सभी बच्चों ने एक्टिविटी का भरपूर आनंद लिया और खाने के सभी नियमों को जाना l
इस मौके पर उपस्थित विद्यालय की डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ सीमा बिस्वास ने बच्चों का खूब उत्साह वर्धन किया साथ ही उन्हें खाने से पूर्व मध्य एवं उपरांत सभी के बारे में विस्तार पूर्वक बताकर उन्हीं के द्वारा अभ्यास भी करवाया जिससे वह अपने दैनिक जीवन में खाने के नियमों का पालन कर सके साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की l
यह समस्त कार्यक्रम विंग कोऑर्डिनेटर मिस रेनू भगत की देखरेख में संपन्न हुआ कार्यक्रम को सफल बनाने में मिस मीनाक्षी शर्मा, मिस रेनू सिंह, मिस हबीबा, मिस शेफाली, मिस गीतांजलि, मिस गौरी, मिस सुमिता खन्ना, मिस खुशबू, मिस नीतू एवं समस्त अध्यापिकाओं का सहयोग रहा l