Spread the love

रिपोर्ट – विक्की जोशी

निजावतपुरा गंज, बिजनौर परिपाटी न्यूज। अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा संगठन का 11वां स्थापना दिवस निजाबतपुरा स्थित गौशाला में गौ सेवा कर मनाया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाया। संगठन के युवा जिला अध्यक्ष वासु अग्रवाल ने बताया गौ सेवा उत्तम सेवा होती है। गाय पशु नहीं मां के समान है। ऐसा कहा जाता है कि गाय में सभी हिंदू देवी-देवताओं का वास होता है यानि गाय के दर्शन मात्र से आपको सभी देवी-

देवताओं के दर्शन हो जाते हैं और गाय की सेवा करने से सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद आप प्राप्त कर सकते हैं। अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की स्थापना दिवस के अवसर पर संगठन के पदाधिकारी ने अधिक से अधिक रचनात्मक कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर युवा जिला अध्यक्ष वासु अग्रवाल, नगर अध्यक्ष गंज संदीप माहेश्वरी , महामंत्री विशाल अग्रवाल , उपाध्यक्ष महेश अग्रवाल , देवांश माहेश्वरी , कार्तिक माहेश्वरी , हर्षित माहेश्वरी आदि उपस्थित रहे ।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद