रिपोर्ट- अमित सैनी/रायवाला
रायवाला परिपाटी न्यूज। जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब चरस/गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, देहरादून के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन व पुलिस अधीक्षक अपराध महोदय व पुलिस अधीक्षक महोदय, देहात के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश महोदय के नेतृत्व में थाना प्रभारी रायवाला महोदय द्वारा के द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के साथ, नशा मुक्त अभियान के अन्तर्गत थाना रायवाला में पुलिस टीमों का गठन कर लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। थाना रायवाला पर गठित पुलिस टीम द्वारा अभियान के अनुपालन में

दिनांक 09.06.2024 को पुराना रेलवे अण्डर पास के नीचे से दौराने चैकिंग 01 अभियुक्त को अवैध 60 पव्वे देशी शराब माल्टा ले जाते हुए गिरफ्तार किया गया। नाम-पता अभियुक्त, प्रमोद कुमार पाठक पुत्र विमलेश कुमार पाठक निवासी शान्ति कुंज रोड बाबा हरिहर चौक हरिदवार मूल पता – ग्राम परेली थाना पाली निला हरदोई उ0प्र0 उम्र-35 वर्ष, बरामदगी विवरण, अवैध 60 पव्वे देशी शराब माल्टा, कानि0 715 संदीप, पुलिस टीम, रि0का0 236 कपिल, उक्त व्यक्ति से बरामद अवैध शराब के संबन्ध में थाना रायवाला पर मु0अ0सं0- 129/2024 धारा- 60 आब0 अधि० बनाम प्रमोद कुमार पाठक पंजीकृत किया गया।