Spread the love

रिपोर्ट- अमित सैनी/रायवाला

रायवाला परिपाटी न्यूज। दिनांक 27.04.24 को वादी सुरेश कुमार S/O शिवनंदन हरिपुर कला देहरादुन उत्तराखंड द्वारा थाना हाजा पर सूचना दी कि दिनांक 24.4.24 को सायः 8.30 बजे वह अपने घर हरिपुरकला जाने के लिए रसोई ढाबा रायवाला के सामने खडा था तो दो लडको द्वारा मोटरसाईकल पर लिफ्ट देकर खाण्डगाँव नं0 2 से आगे जंगल में वादी को डरा धमकाकर रू500/- व एक मोबाइल छिनकर भाग गये । अगले दिन वादी को बैंक जाकर पता चला कि उसके खाते से रू100000/- UPI के माध्यम से निकाल लिये गये है। उक्त सूचना पर थाना रायवाला पर मु0अ0सं0 90/2024 धारा 392 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। नाम-पता अभियुक्त, पलिस टीम , उ0नि0

विनय शर्मा, अपर उ0नि0 योगेन्द्र कुमार, हे0कानि0 336 शहवान अली, कानि0 886 संदीप छावड़ी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद महोदय, के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक महोदय देहात के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश महोदय के निर्देशन में, प्रभारी निरीक्षक थाना रायवाला के नेतृत्व में रायवाला पुलिस द्वारा उक्त घटना की गहनता से पतारसी सुरागरसी करते हुए सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन व स्थानीय मुखबीर की मदद से पकाश में आये 02 बाल अपचारियो को संरक्षण में लेकर थाने लाकर घटना का अनावरण किया तथा वादी मुकदमा की बैंक खाते से गयी धनराशि को बाल अपचारियो द्वारा प्रयोग किये जा रहे खातो में होल्ड कराया गया। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

By विक्की जोशी

मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद