
सब्जी की आड़ में पहाड़ी क्षेत्र में डोडा सप्लाई करते थे
रिपोर्ट- मुनेश चन्द शर्मा के साथ अजमल अंसारी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया चांदपुर
चांदपुर (परिपाटी न्यूज़) जनपद बिजनौर के चांदपुर में चांदपुर पुलिस और सर्विलांस टीम ने चेकिंग के दौरान 380 किलो डोडा सहित तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया तीनो तस्कर डोडा बिहार से हिमाचल लेकर जा रहे थे।

प्राप्त समाचार अनुसार हिमाचल प्रदेश के शिमला निवासी इरफान पुत्र सुलेमान अब्दुल बारी उर्फ रहमान पुत्र लियाकत अली महबूब पुत्र नूर अहमद निवासी थाना व जनपद शिमला हिमाचल प्रदेश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने तीन मोबाइल और 38000 रुपए की नकदी के साथ,19 बोरी प्याज, 13 बोरी बंद गोभी सब्जी और उसकी आड़ में छुपा कर रखें प्लास्टिक के 8 बोरों में 380 किलो डोडा पड़ा। यह आरोपी बिहार और झारखंड से डोडा लेकर पहाड़ी क्षेत्रों में बेचने का काम करते थे और अच्छी खासी रकम कमाते थे पकड़े गए डोडा की कीमत लगभग 15 लाख बताई जा रही है पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार का जेल भेजने की कवायत में जुट गई और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।